संकुल स्तरीय वंदना सह गीत आचार्य प्रशिक्षण वर्ग का हुआ शुभारंभ

लातेहार : श्री कृष्ण चंद्र गांधी ऑडिटोरियम सरस्वती विद्या मंदिर धरमपुर पथ लातेहार में शनिवार को एक दिवसीय संकुल स्तरीय वंदना सह गीत आचार्य प्रशिक्षण वर्ग का शुभारंभ दीप प्रज्ज्वलन एवं सरस्वती वंदना के साथ किया गया।इस अवसर पर कार्यक्रम के मुख्य अतिथि आशीष टैगोर म्यूजिकल ग्रुप स्वर संगम के सचिव उपस्थित रहे उन्होंने कहा कि संगीत से बच्चों का सर्वांगीण विकास में सहायता प्राप्त होती है।विद्यालय प्रबंध कारिणी समिति के सचिव राजीव रंजन पांडेय ने एक दिवसीय संकुल स्तरीय वंदना सह गीत आचार्य प्रशिक्षण वर्ग की आवश्यकता पर बल देते हुए कहा कि किसी भी कार्य के लिए अभ्यास अति महत्वपूर्ण कार्य है अभ्यास से ही बच्चों में निपुणता का विकास होता है।इस एक दिवसीय वंदना संगीत आचार्य प्रशिक्षण वर्ग में संकुल के सभी विद्यालयों के प्रतिनिधि उपस्थित थे।
जिसमें सरस्वती विद्या मंदिर धर्मपुर पथ लातेहार के प्रधानाचार्य उत्तम कुमार मुखर्जी,पलामू विभाग के संगीत प्रमुख दीपक कुमार दास,आचार्या उपासना कुमारी,शिशु विद्या मंदिर बालूमाथ के प्रधानाचार्य अवनीकांत पाठक, आचार्या दिव्या सिंह,सरस्वती शिशु विद्या मंदिर बारियातू की आचार्या वीणा देवी, सरस्वती विद्या मंदिर स्टेशन से आचार्या खुशबू राठौर,सभी विद्यालयों से संगीत विभाग टोली से भैया बहन उपस्थित थे।

United Palamu

यूनाइटेड पलामू के डिजिटल टीम के द्वारा इस न्यूज़ को पूरी तरह से जांच परख कर तैयार किया गया है। उक्त टीम के द्वारा तथ्यों का गहन विश्लेषण करने के बाद न्यूज़ तैयार किया जाता है। न्यूज़ पोस्ट करने के पूर्व उसकी गहन समीक्षा की जाती है। तत्पश्चात न्यूज़ पोस्ट किया जाता है।
Back to top button
error: Content is protected !!