संयुक्त बालुमाथ प्रखंड के पूर्व लोहरा समाज प्रखंड अध्यक्ष का निधन, शोक

Ramprit Lohra @ united palamu

बालुमाथ: संयुक्त बालुमाथ के लोहरा समाज के पुर्व प्रखंड अध्यक्ष सह पुर्व केन्दीय उपाध्यक्ष बाबुलाल लोहरा का लंबे बिमारी के बाद मंगलवार रात्रि निधन हो गया।

उनकी मृत्यु की खबर से लोहरा समाज में शोक व दु:ख की लहर फैल गई, बाबुलाल लोहरा का अंतिम संस्कार गुरुवार को बालुमाथ के स्थानीय मुक्तिधाम मे किया गया। जहां भारी संख्या में लोहरा समाज के लोग परिजन व समाज सेवी मौजूद रहे।

लोगो ने कहा कि बाबुलाल लोहरा लातेहार जिला अंतर्गत प्रथम स्तर के लोहरा समाज के प्रतिनिधि व समाज सेवी थे जिन्होने अपने कार्यकाल में बिषम परिस्थितियों में भी समाज समुदाय के बीच जाकर उनके बीच जागरुकता लाने का प्रयास किया, उन्हे अपने अस्तित्व का बोध कराया।सर्वप्रथम उन्होने ही अपने क्षेत्र मे अपने अथक प्रयास से वर्षो से वंचित लोहरा समाज समुदाय के सदस्यों को जाति प्रमाण निर्गत कराने का मार्ग प्रशस्त किया।बाबुलाल लोहरा समाज में एक कर्मठ व असाधारण प्रतिभा और व्यक्तित्व के धनी थे।

उन्होने अपने प्रतिभा के बल पर जिला व प्रखण्ड के अधिकारीयों के पास बेवाक से लोहारा समाज के बात को रखते थे ,अपने जिवन काल में उन्होने समाज के मर्यादा का पालन किया, स्वयं से किसी के भावनाओं को ठेस पहुंचाने का प्रयास नही किया।

बाबुलाल लोहरा के समाज के प्रति निस्वार्थ सेवा और समर्पण को याद किया जाएगा. बाबुलाल लोहरा अपने उच्च विचारो और सकारात्मक सोच से लोगों को प्रेरित करते थे ,उनका सानिध्य और मार्गदर्शन समाज के अनेक लोगो को मिलता रहा.बाबुलाल लोहरा के आकस्मिक निधन पर समाज समुदाय के बुद्धिजीवी, परिजनों सहित क्षेत्र के समाजसेवियों ने उनके दिवंगत आत्मा को शांति और शोक संतप्त परिवार को इस दुख की घडी में संबल प्रदान करने की ईश्वर से प्रार्थना की।

United Palamu

यूनाइटेड पलामू के डिजिटल टीम के द्वारा इस न्यूज़ को पूरी तरह से जांच परख कर तैयार किया गया है। उक्त टीम के द्वारा तथ्यों का गहन विश्लेषण करने के बाद न्यूज़ तैयार किया जाता है। न्यूज़ पोस्ट करने के पूर्व उसकी गहन समीक्षा की जाती है। तत्पश्चात न्यूज़ पोस्ट किया जाता है।
Back to top button
error: Content is protected !!