
गतिविधियों के माध्यम से पक्का होता है अधिगम : उत्तम
Latehar : सरस्वती विद्या मंदिर धर्मपुर में अभिभावकों द्वारा कक्षा अवलोकन क्रम जारी है।गुरुवार को कक्षा प्रभात ‘ब’ के अभिभावकों को कक्षा अवलोकन कराया गया।
विद्यालय के शिशु वाटिका खंड के इस कक्ष में गतिविधि आधारित कक्षा का संचालन मातृ आचार्य नीलम अंबस्टा द्वारा किया गया। उपस्थित अभिभावकों ने राष्ट्रीय शिक्षा नीति अंतर्गत पंचपति शिक्षण पद्धति पर आधारित कक्षा का अवलोकन करते हुए इसे बच्चों के अधिगम की दृष्टि से सराहनीय बताया। इस अवसर पर विद्यालय के प्रधानाचार्य उत्तम कुमार मुखर्जी ने बताया कि राष्ट्रीय शिक्षा नीति 2020 और पांच प्रतिशत पद्धति के आधार पर विद्यालय में कक्षाएं संचालित हो रही है।
अभिभावकों को विद्यालय प्रबंधन द्वारा कक्षा अवलोकन का अवसर देने का उद्देश्य अपनी पद्धति और व्यवस्था तथा श्रेष्ठ शिक्षा व्यवस्था से अवगत कराना भी है। उन्होंने कहा कि गतिविधियों के माध्यम से अधिगम का कार्य पक्का होता है।
कक्षा संचालन में मातृ आचार्य मनीषा कुमारी ने भी सहयोग किया। उपस्थित अभिभावकों में स्मिता सिन्हा, चंद्रगुप्त, निर्मला गिरी, अजय उरांव, अनिल कुमार गुप्ता, पूनम कुमारी, ललिता देवी एवं मानमती देवी ने कहा कि विद्यालय द्वारा इस प्रकार अभिभावकों को क्लासरूम तक आकर व्यवस्था से परिचित कराना वास्तव में सराहनीय कार्य है।





