
सड़क हादसे में दो युवक घायल
लातेहार: सदर थाना क्षेत्र के कोने गांव से लगभग आधा किलोमीटर पहले रविवार की शाम सड़क दुर्घटना में दो युवक गंभीर रूप से घायल हो गए।
इसी दौरान महुआडांड़ में भाजपा की बैठक से लौट रहे भाजपा के जिला महामंत्री सह सांसद प्रतिनिधि अमलेश सिंह, आनंद सिंह और प्रमोद कुमार की नजर घायलों पर पड़ी। उन्होंने तत्काल अपना वाहन रोककर दोनों युवकों की स्थिति का जायजा लिया तथा तुरंत सिविल सर्जन, लातेहार को घटना की सूचना दी। साथ ही सदर थाना प्रभारी को भी दुर्घटना की जानकारी दी।
सूचना मिलते ही एंबुलेंस घटनास्थल पर पहुंची और दोनों घायलों को उपचार के लिए सदर अस्पताल, लातेहार लाया गया। इसके बाद भाजपा नेता भी सदर अस्पताल पहुंचे और घायलों की स्थिति की जानकारी ली।




