लोक दर्शन में कलाकारों ने दिखाई पलामू की लोक संस्कृति की झलक

Palamu : रविवार को मेदिनीनगर के पंडित दीनदयाल उपाध्याय स्मृति नगर भवन में पलामू की लोक संस्कृति की रंगीन झलक दिखलाई दी। मेदिनीनगर नगर निगम के सहयोग से पूर्वी क्षेत्र सांस्कृतिक केंद्र के द्वारा लोक दर्शन कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस अवसर पर पलामू व लातेहार के 10 लोक नृत्य की टीम अपनी पारम्परिक लोक नृत्य प्रस्तुत किया।

कार्यक्रम का उदघाटन निगम की मेयर अरुणा शंकर, नगर आयुक्त रंजीत कुमार लाल, गारू के रेंज ऑफिसर उमेश दुबे, ईजेडसीसी के कार्यक्रम अधिशाषी जयदीप घोष, शिक्षाविद अविनाश देव ने संयुक्त रूप से दीप प्रज्ज्वलित कर किया। कार्यक्रम को संबोधित करते हुए मेयर ने कहा कि भारत सरकार के सांस्कृतिक मंत्रालय द्वारा यह कार्यक्रम यहां की संस्कृति को बढ़ावा देने के लिए किया गया है। जिस तरह से सुदूर ग्रामीण इलाके में रहने वाले कलाकारों ने इस कार्यक्रम में भाग लिए है उससे स्पष्ट है कि यह कार्यक्रम अपने उद्देश्य में सफल है।

नगर आयुक्त ने कहा कि निगम द्वारा संचालित नगर भवन शहर का धरोहर है। इसे सहेज कर रखा जाएगा। कलाकारों की भी मदद की जाएगी। अविनाश देव ने कहा कि लोक दर्शन कार्यक्रम में ग्रामीण कलाकारों को शामिल करना इस आयोजन की सफलता है। यह मंत्रालय का एक सराहनीय कदम है।


इस अवसर पर डीएवी की प्राचार्य इंद्राणी चटर्जी, अखिल भारतीय आदिवासी महासभा के केंद्रीय अध्यक्ष अजय सिंह चेरो, नृत्य निदेशक सुजीत कुमार, फिल्म निर्देशक विश्वजीत मुखर्जी, ललन प्रजापति आदि मौजूद थे। कार्यक्रम को सफल बनाने में ईजेडसीसी के शंकर नंदी, कृष्ण कुमार, कार्यक्रम संयोजक सैकत चटर्जी, मासूम आर्ट ग्रुप की मुनमुन चक्रवर्ती, श्यामली घोष, आदर्श पांडेय, अमर भांजा, राज प्रतीक पाल, अमर कुमार भांजा, राहुल चंद्रवंशी, सायन चक्रवर्ती, उज्ज्वल सिन्हा, गुलशन मिश्रा, मो नसीम, गिरेंद्र यादव आदि के सराहनीय योगदान रहा। कार्यक्रम का संचालन परशुराम तिवारी व धन्यवाद ज्ञापन शिवशंकर प्रसाद ने किया।

इन कला दलों ने दी प्रस्तुति

लोक दर्शन कार्यक्रम में मिथिलेश उरांव व साथी, सेवस्टेनियन तेलरा व साथी, रोशन उरांव व साथी, मुनि देवी व साथी, किशुनदयाल उरांव व साथी, घुटारी सिंह व साथी, कबूतरी देवी व साथी, कुंवर उरांव व साथी, राम अवतार उरांव व साथी एवं निर्जला देवी व साथी ने लोक नृत्य की प्रस्तुति दी।

United Palamu

यूनाइटेड पलामू के डिजिटल टीम के द्वारा इस न्यूज़ को पूरी तरह से जांच परख कर तैयार किया गया है। उक्त टीम के द्वारा तथ्यों का गहन विश्लेषण करने के बाद न्यूज़ तैयार किया जाता है। न्यूज़ पोस्ट करने के पूर्व उसकी गहन समीक्षा की जाती है। तत्पश्चात न्यूज़ पोस्ट किया जाता है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!