
सदर अस्पताल के पोस्टमार्टम रूम मार्ग पर गंदगी का अंबार, परिजन परेशान
लातेहार: सदर अस्पताल परिसर में पोस्टमार्टम रूम तक जाने वाले मार्ग पर गंदगी का अंबार लगा हुआ है। अस्पताल का कचरा इसी रास्ते पर फेंके जाने से स्थिति और भी खराब हो गई है। कचरे से उठ रही दुर्गंध के कारण लोगों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।पोस्टमार्टम के लिए आने वाले मृतकों के परिजनों को मजबूरन इसी रास्ते से गुजरना पड़ता है, जिससे उन्हें काफी असहज स्थिति का सामना करना पड़ता है। स्थानीय लोगों का कहना है कि कई बार शिकायत किए जाने के बावजूद साफ-सफाई की ठोस व्यवस्था नहीं की गई है।लोगों ने प्रशासन से जल्द सफाई व्यवस्था दुरुस्त करने की मांग की है। उनका कहना है कि अस्पताल परिसर में कचरा संग्रहण वाहन की स्थायी व्यवस्था की जाए और प्रतिदिन कचरे को अन्यत्र डंप कराया जाए, ताकि इस समस्या से काफी हद तक निजात मिल सके।




