
समाजसेवी बैजनाथ चंद्रवंशी ने अज्ञात महिला का कराया अंतिम संस्कार
Palamu : मेदिनीनगर शहर थाना क्षेत्र के रेड़मा रांची रोड भगवती हॉस्पिटल के समीप कुछ दिन पहले एक अज्ञात महिला का शव पुलिस ने बरामद किया था। जिसका अंतिम संस्कार बुधवार की शाम कर दी गई। समाजसेवी बैजनाथ चंद्रवंशी के द्वारा महिला का दाह संस्कार राजा हरिश्चंद्र घाट पर विधि विधान पूर्वक कराया गया।

मालूम हो की बैजनाथ चंद्रवंशी को शहर थाना प्रभारी ज्योति लाल रजवार के माध्यम से पता चला कि तीन-चार दिन से पोस्टमार्टम हाउस में एक अज्ञात महिला का शव रखा हुआ है। जो काफी दुर्गंध दे रहा है जिसके वजह से आसपास के लोग काफी परेशान हैं।उसका दाह संस्कार करना बेहद जरूरी है।
जैसे ही इस बात की जानकारी बैजनाथ चंद्रवंशी को मिला।वह पोस्टमार्टम हाउस पहुंचकर पुलिस जवान विकास कुमार और महेंद्र कुमार के सहयोग से शव को पोस्टमार्टम हाउस से राजा हरिश्चंद्र घाट पर ले जाकर विधि विधान पूर्वक महिला के शव का अंतिम संस्कार कराया।
बताते चले की बैजनाथ चंद्रवंशी ने अबतक 40 से अधिक लावारिस शवों का अंतिम संस्कार करा चुके हैं। उनका मानना है कि लावारिस आत्माओं को भी सम्मानपूर्वक विदाई मिलनी चाहिए ताकि उनकी आत्मा को शांति मिल सके।
मौके पर उपस्थित बैजनाथ चंद्रवंशी ने कहा कि लावारिस शवों का पूरे सम्मान और रीति-रिवाज से अंतिम संस्कार करना समाज सेवा और इंसानियत है,जिसे सबसे बड़ा पुण्य माना जाता है।




