पूर्व वार्ड पार्षद दिलीप कुमार दिल्लू और उनकी पत्नी ने अपने वार्ड में प्रथम एसआईआर फॉर्म भरा

Palamu : मेदिनीनगर शहर के कुंड मोहल्ला निवासी वार्ड नंबर 25 के पूर्व वार्ड पार्षद दिलीप कुमार दिल्लू और उनकी पत्नी ने मतदाता सूची के विशेष संक्षिप्त पुनरीक्षण (एस.आई.आर.) अभियान के तहत अपने वार्ड में पहला फॉर्म सौंपा। इस अवसर पर वार्ड के बी.एल.ओ कुसुम लता ने बताया कि चुनाव आयोग के निर्देशों के अनुसार पात्र मतदाताओं तक एस.आई.आर. फॉर्म पहुंचाए जा रहे हैं, ताकि मतदाता सूची को सही, अद्यतन और पारदर्शी बनाया जा सके।

उन्होंने कहा कि प्रत्येक पात्र नागरिक को इस प्रक्रिया में अपना सहयोग देना चाहिए तथा आवश्यक जानकारी समय पर भरकर जमा करवानी चाहिए।वही मौके पर उपस्थित पूर्व वार्ड पार्षद दिलीप कुमार दिल्लू ने कहा कि मतदान का अधिकार सुरक्षित रखना प्रत्येक नागरिक की महत्वपूर्ण जिम्मेदारी है। उन्होंने कहा कि प्रत्येक नागरिक की लोकतांत्रिक भागीदारी ही लोकतंत्र की सबसे बड़ी शक्ति है और मतदाता सूची का शुद्ध एवं अद्यतन होना स्वतंत्र, निष्पक्ष तथा पारदर्शी चुनाव प्रक्रिया की आधारशिला है।

उन्होंने सभी पात्र मतदाताओं से अपील की कि वे समय पर अपना एसआईआर प्रपत्र भरें और मतदाता सूची में दर्ज अपनी जानकारी का सत्यापन सुनिश्चित कराएं।

United Palamu

यूनाइटेड पलामू के डिजिटल टीम के द्वारा इस न्यूज़ को पूरी तरह से जांच परख कर तैयार किया गया है। उक्त टीम के द्वारा तथ्यों का गहन विश्लेषण करने के बाद न्यूज़ तैयार किया जाता है। न्यूज़ पोस्ट करने के पूर्व उसकी गहन समीक्षा की जाती है। तत्पश्चात न्यूज़ पोस्ट किया जाता है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!