
सेफ्टी टैंक में गिरने से 3 लोगों की दर्दनाक मौत, झारखंड के हजारीबाग जिले की घटना
Ranchi : झारखंड राज्य में एक बड़ी घटना सामने आई है। हजारीबाग जिले के कटकमदाग थाना क्षेत्र में बुधवार की सुबह सेप्टी टैंक में गिरने से एक ही परिवार के तीन लोगों की दर्दनाक मौत हो गई। इस घटना में एक व्यक्ति गंभीर रूप से घायल है। घायल का इलाज स्थानीय अस्पताल में चल रहा है.
मिली जानकारी के अनुसार यह घटना उस समय हुई, जब एक ही परिवार के लोग सेप्टी टैंक की तरफ बढ़े। इस दौरान लगातार तीन लोग टैंक में गिर गए। इस घटना के बाद गांव में अफरा-तफरी का माहौल बन गया। सभी लोगों को तत्काल बाहर निकालनकर स्थानीय अस्पताल पहुंचाया गया, जहां चिकित्सकों ने तीन लोगों को मृत घोषित कर दिया.

घटना के बाद पूरे गांव में हाहाकार मच गया। गांव के लोग और मृतकों के परिजन सदमे में हैं। घटना की सूचना मिलने के बाद पुलिस मौके पर पहुंचकर मामले की जांच कर रही है।




