स्वतंत्रता दिवस पर मनिका में सरकारी व राजनीतिक कार्यालयों में हुआ ध्वजारोहण

मनिका: 80वें स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर मनिका प्रखंड के विभिन्न सरकारी एवं राजनीतिक दलों के कार्यालयों में ध्वजारोहण समारोह आयोजित किया गया। प्रखंड कार्यालय में प्रमुख प्रतिमा देवी ने राष्ट्रीय ध्वज फहराया। वहीं, मनिका थाना में थाना प्रभारी विक्रांत कुमार उपाध्याय, सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी डॉ. दिव्य क्षितिज कुजूर, भाजपा कार्यालय में मंडल अध्यक्ष मंदीप कुमार तथा कांग्रेस प्रखंड कार्यालय में प्रखंड अध्यक्ष दरोगी यादव ने ध्वजारोहण किया।

इस अवसर पर मनिका अंचल अधिकारी अमन कुमार, प्रखंड विकास पदाधिकारी संदीप कुमार, वरिष्ठ समाजसेवी सुरेंद्र पासवान, वरिष्ठ भाजपा नेता शंकर दुबे, कांग्रेस जिला उपाध्यक्ष सुरेंद्र भारती, जिला परिषद सदस्य बलवंत सिंह, भाजपा मंडल महामंत्री संदीप उरांव, धर्मजीत राय, पूर्व जिला परिषद सदस्य रघुपाल सिंह, पूर्व प्रमुख गायत्री देवी, पंचायत समिति सदस्य ऊषा देवी सहित विभिन्न राजनीतिक दलों के अध्यक्ष एवं कार्यकर्ता, जनप्रतिनिधि तथा गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे।

समारोह में उपस्थित लोगों ने देश की आजादी के लिए अपना सर्वस्व न्योछावर करने वाले वीर शहीदों एवं स्वतंत्रता सेनानियों को श्रद्धांजलि अर्पित की। इस दौरान स्वतंत्रता संग्राम के महान नायकों महात्मा गांधी, नेताजी सुभाष चंद्र बोस, भगत सिंह और चंद्रशेखर आजाद के योगदान एवं बलिदान को याद किया गया।

मौके पर सभी ने राष्ट्र की एकता, अखंडता एवं संप्रभुता की रक्षा का संकल्प लेते हुए देश की प्रगति और विकास में अपना योगदान देने का संकल्प लिया।

United Palamu

यूनाइटेड पलामू के डिजिटल टीम के द्वारा इस न्यूज़ को पूरी तरह से जांच परख कर तैयार किया गया है। उक्त टीम के द्वारा तथ्यों का गहन विश्लेषण करने के बाद न्यूज़ तैयार किया जाता है। न्यूज़ पोस्ट करने के पूर्व उसकी गहन समीक्षा की जाती है। तत्पश्चात न्यूज़ पोस्ट किया जाता है।
Back to top button
error: Content is protected !!