
स्वर्गीय परमानंद चौधरी ने पत्रकारिता जगत में अपनी एक अलग पहचान बनाई : अजय भारती
हुसैनाबाद : हुसैनाबाद शहर के अंबेडकर चौक स्थित रुद्रा होटल परिसर में में बुधार को दिवंगत युवा पत्रकार परमानंद चौधरी की तृतीय पुण्यतिथि मनायी गयी। कार्यक्रम की अध्यक्षता वरिष्ठ पत्रकार डॉ. सत्येंद्र कुमार चंदेल ने की। संचालन प्रगतिशील पत्रकार मंच के अध्यक्ष कमलेश विश्वकर्मा ने किया। इस श्रद्धांजलि सभा में स्थानीय पत्रकार और कई सामाजिक और राजनीतिक दलों के लोगों ने उनके तस्वीर पर पुष्प अर्पित कर उन्हें नमन किया।

श्रद्धांजिल सभा को संबोधित करते हुए बतौर मुख्य अतिथि नगर पंचायत अध्यक्ष अजय भारती ने कहा कि परमानंद चौधरी केवल एक पत्रकार नहीं बल्कि समाज की समस्याओं को मुखरता से उठाने वाले एक सच्चे प्रहरी थे। अल्प आयु में उनका जाना न केवल उनके परिवार के लिए बल्कि समूचे पत्रकारिता जगत के लिये एक ऐसी झति है। जिसके भरपाई संभव नहीं है।
मौके पर जेएमएम के वरिष्ठ नेता एजाज हुसैन उर्फ छेदी खान ने कहा कि परमानंद चौधरी एक निर्भीक पत्रकार थे।
इस मौके पर राजद के वरिष्ठ नेता कालमुद्दीन खान, राज अली, डॉ सत्येंद्र कुमार चंदेल, पूर्व नगर पंचायत अध्यक्ष गयासुद्दीन सिद्दीकी, ने उनके व्यक्तिव पर प्रकाश डाला। धन्यवाद ज्ञापन पत्रकार धनंजय कुमार ने की।
मौके पर पत्रकार संजय ओझा, सैयद नौशाद, सुरेंद्र प्रसाद, जफर हुसैन,कुंदन चौरसिया,जितेंद्र रावत, विकास कुमार, दीपक कुमार हिमांशू तिवारी, अखिलेश पासवान, केदार सिंह, जनक पासवान और मुख्य रूप से दिवंगत पत्रकार की बेटी समेत कई लोग मौजूद थे।



