हड़कंप : पलामू के डीसी ने सतबरवा अंचल-प्रखंड सहित अन्य कार्यालयों का किया निरीक्षण, मचा हड़कंप

Palamu : पलामू जिला दण्डाधिकारी सह उपायुक्त दिलीप प्रताप सिंह शेखावत ने सतबरवा ब्लॉक का निरीक्षण किया। कई कर्मियों को लेट से कार्यालय पहुंचने पर डीसी ने कड़ी फटकार लगाई । उन्होंने कहा कि कार्यप्रणाली सुधारें या घर बैठें। आमजनों को किसी भी सरकारी कार्य में तकलीफ होगा तो आप सबों को भी समस्या होगी।

उन्होंने कहा कि प्रखंड और अंचल कार्यालय में वैसे लोग पहुंचे, जिनके यहां काम है। यहां दलाल और बिचोलियों की नो एंट्री होनी चाहिए। डीसी ने अंचल और प्रखंड कर्मियों से जानकारी भी प्राप्त की। डीके के आवश्यक निरीक्षण के दरमियान कई पदाधिकारी और कर्मी अनुपस्थित पाए गए।

डीसी ने सतबरवा सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र का भी किया निरीक्षण। लैब टेक्नीशियन से करवाया शुगर की जांच। उन्होंने पूरे स्वास्थ्य केंद्र का निरीक्षण कर कई आवश्यक दिशा निर्देश भी दिए।

इस क्रम में सतबरवा के बालिका उच्च विद्यालय पहुंचकर 10वीं क्लास के बालिकाओं से डीसी ने संवाद भी किया।

United Palamu

यूनाइटेड पलामू के डिजिटल टीम के द्वारा इस न्यूज़ को पूरी तरह से जांच परख कर तैयार किया गया है। उक्त टीम के द्वारा तथ्यों का गहन विश्लेषण करने के बाद न्यूज़ तैयार किया जाता है। न्यूज़ पोस्ट करने के पूर्व उसकी गहन समीक्षा की जाती है। तत्पश्चात न्यूज़ पोस्ट किया जाता है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!