हुसैनाबाद : कुदाल से मारकर किया घायल, हालत गंभीर

Palamu : हुसैनाबाद थाना क्षेत्र के इटबांध गांव में पड़ोसी और उनके बेटो ने एक व्यक्ति को कुदाल से मारकर गंभीर रूप से घायल कर दिया। घायल व्यक्ति की पहचान इटबांध गांव निवासी चलीतर यादव के पुत्र विनोद यादव उम्र 45 वर्ष के रूप में की गई है।

घटना के बारे में परिजनों ने बताया कि शुक्रवार की दोपहर विनोद यादव अपने खेत पर गए थे। वहा पर खेत में आरी बांधने को लेकर पड़ोसी प्रवेश यादव से उनका झगड़ा हो गया।इस बीच विनोद यादव को प्रवेश यादव उनका पुत्र सुरेंद्र यादव,वीरेंद्र यादव ने लाठी डंडे और कुदाल से सिर पर मार कर गंभीर रूप से घायल कर दिया। घटना के बाद स्थानीय ग्रामीणों के द्वारा घायल विनोद यादव को इलाज के लिए हुसैनाबाद अनुमंडलीय अस्पताल लाया गया।जहां इलाज के बाद भी चिकित्सकों ने विनोद यादव की गंभीर स्थिति को देखते हुए उसे बेहतर इलाज के लिए मदनीराय मेडिकल कॉलेज अस्पताल रेफर कर दिया है। जहां इलाज के बाद भी उसकी हालत गंभीर बनी हुई है।

इस घटना के बाद परिजनों ने हुसैनाबाद थाना की पुलिस को घटना की जानकारी दे दी है। जानकारी मिलने के बाद पुलिस घटना से संबंधित मामले की छानबीन में जुट गई है।

United Palamu

यूनाइटेड पलामू के डिजिटल टीम के द्वारा इस न्यूज़ को पूरी तरह से जांच परख कर तैयार किया गया है। उक्त टीम के द्वारा तथ्यों का गहन विश्लेषण करने के बाद न्यूज़ तैयार किया जाता है। न्यूज़ पोस्ट करने के पूर्व उसकी गहन समीक्षा की जाती है। तत्पश्चात न्यूज़ पोस्ट किया जाता है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!