हुसैनाबाद: पेट्रोल पंप मैनेजर की संदिग्ध मौत,परिजनों ने लगाया हत्या का आरोप

Palamu : पलामू जिले के हुसैनाबाद थाना क्षेत्र स्थित पटेल चौक के पास जपला-हैदरनगर मुख्य मार्ग पर परिजनों और स्थानीय लोगों ने जोरदार प्रदर्शन करते हुए सड़क जाम कर दिया. दरसअल मामला पिपरा थाना क्षेत्र के एक पेट्रोल पंप पर कार्यरत युवक की संदिग्ध परिस्थितियों में जलकर हुई मौत से जुड़ा है.

मृतक की पहचान हुसैनाबाद शहर के कुर्मी टोला निवासी 25 वर्षीय राजू कुमार (पिता सुरेश चौधरी) के रूप में हुई है, जो उक्त पेट्रोल पंप पर बतौर मैनेजर कार्य करता था।लौटकर आए सहयोगियों ने देखा जला हुआ शव मामले की जानकारी देते हुए पिपरा थाना प्रभारी प्रदीप शर्मा ने बताया कि पुलिस को मृतक के सहयोगी ने बतया कि घटना के वक्त राजू कुमार कमरे में अकेला था. और उसके साथी सहयोगी 15 अगस्त झंडा तोलन के लिए बाहर गया हुआ था और जब उसके साथी कर्मचारी वापस लौटे, तो उन्होंने देखा कि राजू का शव जला हुआ पड़ा था. पुलिस का कहना है कि प्रशासन हर पहलू से मामले की जांच कर रहा है. हालांकि, अब तक परिजनों की ओर से लिखित आवेदन देकर प्राथमिकी दर्ज नहीं कराई गई है।

हुसैनाबाद में शव पहुंचते ही किया सड़क जाम जैसे ही राजू कुमार का शव हुसैनाबाद लाया गया, उसके परिजनआक्रोशित हो उठे. परिजनों ने साफ तौर पर आशंका व्यक्त की है कि राजू की जलने से हुई मौत कोई दुर्घटना नहीं, बल्कि उसकी हत्या की गई है. इसी आक्रोश में परिजनों ने हुसैनाबाद के व्यस्त पटेल चौक पर मुख्य सड़क को पूरी तरह बाधित कर दिया, जिससे यातायात लगभग ठप हो गया।

हुसैनाबाद अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी दिव्यांश शुक्ला मौके पर पहुंचे और आक्रोशित परिजनों से बातचीत कर सड़क जाम हटाने व उन्हें आश्वासन दिए हैं कि निष्पक्ष जांच कर दोषियों पर कार्रवाई की जाएगी. जामस्थल पर हुसैनाबाद एसडीपीओ दिव्यांश शुक्ल, हुसैनाबाद थाना प्रभारी चंदन कुमार पहुंच कर जाम कर रहे लोगों को समझाया, जिसके बाद जाम हटा लिया गया है. वही पिपरा थाना में परिजनों के आवेदन के आधार पर आगे की कार्रवाई होगी

United Palamu

यूनाइटेड पलामू के डिजिटल टीम के द्वारा इस न्यूज़ को पूरी तरह से जांच परख कर तैयार किया गया है। उक्त टीम के द्वारा तथ्यों का गहन विश्लेषण करने के बाद न्यूज़ तैयार किया जाता है। न्यूज़ पोस्ट करने के पूर्व उसकी गहन समीक्षा की जाती है। तत्पश्चात न्यूज़ पोस्ट किया जाता है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!