हुसैनाबाद में हाई वोल्टेज ड्रामा, मुखिया पति की गिरफ्तारी पर बरपा हंगामा

Palamu : पलामू जिले के हुसैनाबाद प्रखंड की कुर्मीपुर पंचायत की मुखिया रीना कुमारी के पति अजय राजवंशी की गिरफ्तारी को लेकरन हाई वोल्टेज ड्रामा शुरू हो गया है।

अब इस मामले ने प्रशासनिक कार्रवाई से आगे बढ़कर राजनीतिक और सामाजिक रूप ले लिया है। बुधवार को हुसैनाबाद प्रखंड मुखिया संघ की बैठक में मुखिया पति की गिरफ्तारी और मुखिया के साथ कथित दुर्व्यवहार को लेकर तीखी नाराजगी सामने आई।

मुखिया संघ ने पूरे घटनाक्रम को गंभीर बताते हुए निष्पक्ष जांच और दोषियों पर कार्रवाई की मांग उठाई है।बैठक में मुखिया संघ ने आरोप लगाया कि कुर्मीपुर पंचायत में कथित अवैध खनन के खिलाफ ग्रामीणों की ओर से आवाज उठाई जा रही थी। पंचायत प्रतिनिधियों का कहना है कि प्रशासन को पहले भी कई बार लिखित शिकायत दी गई थी, लेकिन कार्रवाई नहीं होने के कारण ग्रामीणों को शांतिपूर्ण धरना का रास्ता अपनाना पड़ा।

संघ के अध्यक्ष श्रवण राम और सचिव अमरेंद्र कुमार ठाकुर ने कहा कि पुलिस प्रशासन इस बात का जवाब दे सकता है कि दर्जनों लोग टेंट लगाकर रंगदारी की मांग कर रहे थे। यह सरासर अन्याय है। उन्होंने कहा कि अगर पूरे घटनाक्रम की निष्पक्ष जांच कर माइंस संचालक और थाना प्रभारी के विरुद्ध कार्रवाई नहीं की गई तो मुखिया संघ व्यापक आंदोलन चलायेगा जिसमें मुख्यमंत्री का घेराव भी होगा। बैठक में हुसैनाबाद प्रखंड के दर्जनों मुखिया शामिल थे।

इधर, कुर्मीपुर पंचायत की मुखिया रीना कुमारी ने अपने आवेदन में आरोप लगाया है कि 26 मई को धरनास्थल पर थाना प्रभारी चंदन कुमार पुलिस बल के साथ पहुंचे और वहां मौजूद लोगों के साथ कथित रूप से अभद्र व्यवहार किया। आरोप है कि धरनास्थल पर लगी कुर्सियां और साउंड सिस्टम हटाए गए और विरोध करने पर उनके पति अजय राजवंशी सहित अन्य ग्रामीणों को हिरासत में लेकर जेल भेज दिया गया।

मुखिया ने यह भी आरोप लगाया कि थाना पहुंचने पर उन्हें अपने पति से मिलने तक नहीं दिया गया और उनके साथ अपमानजनक व्यवहार किया गया। उन्होंने पूरे मामले की निष्पक्ष जांच कर जिम्मेदार लोगों पर कार्रवाई की मांग की है।

United Palamu

यूनाइटेड पलामू के डिजिटल टीम के द्वारा इस न्यूज़ को पूरी तरह से जांच परख कर तैयार किया गया है। उक्त टीम के द्वारा तथ्यों का गहन विश्लेषण करने के बाद न्यूज़ तैयार किया जाता है। न्यूज़ पोस्ट करने के पूर्व उसकी गहन समीक्षा की जाती है। तत्पश्चात न्यूज़ पोस्ट किया जाता है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!