
हुसैनाबाद : लोक जन सोशलिस्ट पार्टी के नेता समर्थकों के साथ भाजपा में हुए शामिल
Palamu : झारखंड प्रदेश जन सोशलिस्ट पार्टी के प्रदेश सचिव अनिल शर्मा बुधवार को हुसैनाबाद के एक कार्यक्रम में पलामू सांसद विष्णु दयाल राम के समक्ष अपने सदस्यों के साथ भाजपा में शामिल होने की घोषणा की।

अनिल शर्मा ने बताया कि उन्होंने भाजपा की नीतियों व प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के विकसित भारत के अभियान से प्रेरित होकर भाजपा में शामिल होने का निर्णय लिया है। पलामू सांसद विष्णुदयाल राम ने अंगवस्त्र देकर उन्हें सम्मानित करने के साथ साथ भाजपा का सदस्य बनाया।
अनिल शर्मा हुसैनाबाद विधानसभा क्षेत्र के कबरा कला गांव के निवासी है। उन्होंने कहा कि वह अपनी टीम के साथ भाजपा की नीतियों व केंद्र सरकार के कार्यों को जन जन तक पहुंचाने का कार्य करेंगे।



