
हुसैनाबाद : सड़क दुर्घटना में राज मिस्त्री घायल, हालत गंभीर
Palamu : हुसैनाबाद थाना क्षेत्र के कुशा नारायण पुर गांव निवासी धर्मदेव राम के पुत्र दुर्गाराम राज मिस्त्री उम्र 30 वर्ष बुधवार की शाम सड़क दुर्घटना में गंभीर रूप से घायल हो गए। इस घटना के बारे में परिजनों ने बताया कि दुर्गाराम राज मिस्त्री का काम करते हैं।

बुधवार को दुर्गा राम हुसैनाबाद शहर में राजमिस्त्री का काम करने गए थे। शाम के समय बाइक से वह अपने घर लौट रहे थे।इसी बीच रास्ते में हुसैनाबाद थाना क्षेत्र के नहर मोड़ के पास बाइक से अनियंत्रित होकर वह गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गए। इसके बाद स्थानीय लोगों के द्वारा उन्हें इलाज के लिए हुसैनाबाद अनुमंडलीय अस्पताल लाया गया। जहां इलाज के बाद भी चिकित्सकों ने उनकी गंभीर स्थिति को देखते हुए उन्हें बेहतर इलाज के लिए मेदिनीराय मेडिकल कॉलेज अस्पताल रेफर कर दिया।जहां इलाज के बाद भी उनकी हालत गंभीर बनी हुई है।
घटना की जानकारी मिलने पर परिजन अस्पताल पहुंचकर अपने देखरेख में घायल दुर्गाराम का इलाज करवा रहे हैं।



