
15 दिनों में सिकनी कोलियरी चालू नहीं होने पर होगा जोरदार आंदोलन : रवि डे
Latehar : सिकनी कोलियरी को जल्द चालू कराने की मांग को लेकर झाविस नेता सह समाजसेवी रवि कुमार डे ने आंदोलन की चेतावनी दी है। उन्होंने कहा कि सिकनी कोलियरी लंबे समय से बंद है, जिसके कारण क्षेत्र के मजदूरों और स्थानीय लोगों के समक्ष रोजगार एवं आजीविका का संकट उत्पन्न हो गया है।
रवि कुमार डे ने कहा कि कोलियरी बंद रहने के लिए संबंधित विभाग एवं जिम्मेदार अधिकारी जवाबदेह हैं।
उन्होंने रविवार, 30 अगस्त 2026 को एक कार्यक्रम के दौरान कहा कि 15 दिनों के अंदर सिकनी कोलियरी को चालू नहीं किया गया तो जोरदार आंदोलन किया जाएगा। उन्होंने कहा कि कोलियरी चालू होने तक संघर्ष जारी रहेगा।उन्होंने आरोप लगाया कि सिकनी कोलियरी बंद रहने से हजारों मजदूरों और स्थानीय लोगों का रोजगार प्रभावित हुआ है। इसके बावजूद जिम्मेदार लोग मामले को गंभीरता से नहीं ले रहे हैं।
रवि डे ने स्थानीय जनप्रतिनिधियों एवं प्रशासन से सिकनी कोलियरी को अविलंब चालू कराने की दिशा में पहल करने की मांग की है।
मजदूर संघ के अध्यक्ष सत्येंद्र यादव ने कहा कि निगम के अधिकारियों को शर्म लगना चाहिए कि इतने लंबे समय से सिकनी कोलियरी बंद जिसके लिए वही लोग जिम्मेदार हैं।उन्होंने चेतावनी दी यदि निर्धारित अवधि के भीतर कोलियरी चालू नहीं हुई तो मजदूरों एवं स्थानीय लोगों के साथ मिलकर आंदोलन को और तेज किया जाएगा।





