25 सितंबर का इतिहास :पंडित दीनदयाल उपाध्याय और पूर्व उप प्रधानमंत्री चौधरी देवी लाल का जन्मदिन

New Delhi : भारतीय राजनीतिक इतिहास में 25 सितंबर की तारीख दो प्रमुख नेताओं के जन्मदिन के कारण विशेष महत्व रखती है। इसी दिन 1916 में पंडित दीनदयाल उपाध्याय और 1914 में देश के पूर्व उप प्रधानमंत्री चौधरी देवी लाल का जन्म हुआ था। दोनों नेताओं ने अलग-अलग क्षेत्रों में सक्रिय रहते हुए भारतीय राजनीति पर अपनी अलग पहचान बनाई।

पंडित दीनदयाल उपाध्याय का जन्म 25 सितंबर 1916 को मथुरा में हुआ । वे विचारक, दार्शनिक और भारतीय जनसंघ के सह-संस्थापकों में शामिल रहे। स्नातक की पढ़ाई के दौरान उनका संपर्क राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (आरएसएस) से हुआ और बाद में वे संघ के प्रचारक बने। इससे पहले उन्होंने 1939 और 1942 में संघ का प्रशिक्षण प्राप्त किया था। वर्ष 1951 में उपाध्याय ने डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी के साथ मिलकर भारतीय जनसंघ की स्थापना में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई।

वहीं, चौधरी देवी लाल का जन्म 25 सितंबर 1914 को हिसार जिले के तेजाखेड़ा गांव में हुआ । हरियाणा की राजनीति में उन्हें लोकप्रिय रूप से ‘ताऊ देवी लाल’ के नाम से जाना जाता था। राज्य की राजनीति में उनका प्रभाव काफी व्यापक रहा और इसी राजनीतिक प्रभाव के चलते उन्होंने राष्ट्रीय राजनीति में भी महत्वपूर्ण भूमिका निभाई।

United Palamu

यूनाइटेड पलामू के डिजिटल टीम के द्वारा इस न्यूज़ को पूरी तरह से जांच परख कर तैयार किया गया है। उक्त टीम के द्वारा तथ्यों का गहन विश्लेषण करने के बाद न्यूज़ तैयार किया जाता है। न्यूज़ पोस्ट करने के पूर्व उसकी गहन समीक्षा की जाती है। तत्पश्चात न्यूज़ पोस्ट किया जाता है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!