
पलामू पुलिस ने जारी किया महिला के शव का तस्वीर, पहचान करने की अपील
Palamu : पलामू एसपी के निर्देश पर शहर थाना प्रभारी ज्योति लाल रजवार ने एक महिला का तस्वीर जारी किया है।ताकि महिला के परिजन को इसकी जानकारी मिल सके। थाना प्रभारी ज्योति लाल रजवार और शहर थाना के एसआई सगिता झा ने आम जनों से अपील किया है कि यदि कोई भी व्यक्ति इस महिला को पहचानते हैं तो पलामू मेदिनीनगर शहर थाना के मोबाइल नंबर 9431706249 या फिर 8271762101पर संपर्क करें।

मालूम हो की 25 अप्रैल की सुबह शहर थाना क्षेत्र के रेडमा टीओपी 2 थाना क्षेत्र में एक महिला का शव बरामद हुआ था।महिला की पत्थर से कुचकर हत्या की गई थी। इसके बाद से महिला के परिजनों का पता नहीं चल पा रहा है पुलिस काफी प्रयास कर रही है।आम जनों से भी आग्रह है कि इस महिला की पहचान करने में सहयोग करें।




