पोखराहा खुर्द के पास फोरलेन पर पिकअप का टायर फटा, सड़क पर बिखरा आम
Palamu : पलामू जिले के पोखराहा खुर्द गांव के समीप फोरलेन सड़क पर एक पिकअप वैन का टायर अचानक फट जाने से हादसा हो गया। हादसे के बाद वाहन अनियंत्रित हो गया और उस पर लदे आम सड़क पर बिखर गए।

गनीमत रही कि इस दुर्घटना में पिकअप चालक पूरी तरह सुरक्षित रहा। घटना की सूचना मिलते ही प्रशासन के लोग मौके पर पहुंचे। स्थानीय लोगों की मदद से सड़क पर बिखरे आमों को इकट्ठा किया गया। इसके बाद क्रेन की सहायता से क्षतिग्रस्त पिकअप वैन को सड़क से हटाया गया, जिससे यातायात सामान्य हो सका।
हादसे के बाद कुछ समय के लिए मौके पर अफरा-तफरी का माहौल रहा, हालांकि किसी के हताहत होने की सूचना नहीं है।



