Patan: सड़क दुर्घटना में 7 वर्षीय पुत्री की मौत, पिता घायल
Palamu : पाटन थाना क्षेत्र के कारी आहर गांव में बीती रात अज्ञात स्कॉर्पियो के धक्के से एक व्यक्ति गंभीर रूप से घायल हो गए।जबकि घायल के 7 वर्षीय पुत्री की घटनास्थल पर ही मौत हो गई।घायल व्यक्ति की पहचान पड़वा थाना क्षेत्र के लामी पतरा गांव निवासी मंगल सिंह उम्र 35 वर्ष और मृतक 7 वर्षीय पुत्री के रूप में की गई है।

इस घटना के बारे में परिजनों ने बताया कि घायल व्यक्ति मंगल सिंह का घर पड़वा थाना क्षेत्र के लामी पतरा गांव है।बीती रात मंगल सिंह अपनी पुत्री के साथ बाइक पर सवार होकर पाटन थाना क्षेत्र के कारी आहर गांव अपने ससुराल गए हुए थे। ससुराल से घर लौटने के क्रम में रास्ते में कारीआहर गांव के समीप एक तेज रफ्तार स्कार्पियो ने उनके बाइक को टक्कर मार दी। जिसमें बाइक से गिरकर मंगल सिंह गंभीर रूप से घायल हो गए।जबकि उनकी 7 वर्षीय पुत्री का घटनास्थल पर ही मौत हो गई।
घटना के बाद स्थानीय ग्रामीणों के द्वारा घायल मंगल सिंह को इलाज के लिए मेदनीराय मेडिकल कॉलेज अस्पताल लाया गया। जहां इलाज के बाद वह खतरे से बाहर हैं। वही पुत्री के मौत के बाद से परिजनों का रो-रो कर बुरा हाल है। वहीं घटना की जानकारी मिलने पर अस्पताल पुलिस चौकी के पुलिस पदाधिकारी और पुलिस जवान विकास कुमार,महेंद्र कुमार अस्पताल पहुंच कर घटना से संबंधित मामले की छानबीन में जुट गए हैं। वहीं इस घटना की जानकारी पाटन थाना की पुलिस को दे दी गई थी। जानकारी मिलने पर पाटन थाना की पुलिस ने स्कॉर्पियो को अपने कब्जे में ले लिया है।



