पलामू: मेदिनीनगर में बालू माफिया बेलगाम, दिन-रात हो रहे बाइक-लूना के शोर से जनता बेहाल
Palamu : मेदिनीनगर शहर के हमीदगंज बीएन कॉलेज स्थित कोयल नदी बालू घाट इन दिनों अवैध कारोबार का अड्डा बनता जा रहा है। एनजीटी की रोक के बावजूद दिन हो या रात बाइकों और स्कूटी से बालू ढुलाई का सिलसिला लगातार जारी है।

स्थानीय लोगों का आरोप है कि बाइकों के शोर और बालू माफियाओं की दबंगई ने इलाके की शांति छीन गई है। लोगों की रातों की नींद हराम हो चुकी है और प्रशासन की चुप्पी कई सवाल खड़े कर रही है। सबसे बड़ा सवाल यह है कि जब पूरे पलामू में बालू के उठाव और परिवहन पर प्रतिबंध है, तो आखिर दिन या रात के अंधेरे में यह खेल किसके संरक्षण में चल रहा है?
हैरानी की बात यह है कि बाइक सवार खुलेआम बालू की ढुलाई कैसे कर रहे है।अब मेदिनीनगर की जनता पूछ रही है—क्या जिला प्रशासन और पुलिस इस खुले खेल पर सख्त कदम उठाएंगे या फिर आम लोग इसी तरह परेशान होते रहेंगे ? यह बड़ा सवाल है।




