घर में काम करने के दौरान 12 वर्षीय बालक हुआ अचानक बेहोश, MMCH में डॉक्टरों ने किया मृत घोषित

Palamu : पलामू जिले के विश्रामपुर थाना क्षेत्र के कबलासी गांव निवासी लल्लू चौधरी के 12 वर्षीय पुत्र मोहित कुमार की मेदिनीनगर स्थित एमएमसीएच में इलाज के दौरान मौत हो गई।

मिली जानकारी के अनुसार, मोहित कुमार बुधवार को अपने घर में कोई काम कर रहा था। इसी दौरान वह अचानक बेहोश होकर गिर पड़ा और बेसुध हो गया।परिजन आनन-फानन में उसे विश्रामपुर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र ले गए, जहां प्राथमिक उपचार के बाद उसकी गंभीर स्थिति को देखते हुए बेहतर इलाज के लिए मेदिनीनगर एमएमसीएच रेफर कर दिया गया।एमएमसीएच पहुंचने पर चिकित्सकों ने जांच के बाद मोहित को मृत घोषित कर दिया।

घटना के बाद अस्पताल पुलिस चौकी के पुलिस पदाधिकारी एवं जवान महेंद्र कुमार और विकास कुमार ने परिजनों से घटना की जानकारी लेकर आवश्यक कानूनी प्रक्रिया शुरू कर दी है।फिलहाल बालक की मौत के कारण स्पष्ट नहीं हो सके हैं।वहीं, परिजनों ने शव का पोस्टमार्टम कराने से इनकार कर दिया है।पुलिस मामले की आगे की कार्रवाई में जुटी हुई है।

United Palamu

यूनाइटेड पलामू के डिजिटल टीम के द्वारा इस न्यूज़ को पूरी तरह से जांच परख कर तैयार किया गया है। उक्त टीम के द्वारा तथ्यों का गहन विश्लेषण करने के बाद न्यूज़ तैयार किया जाता है। न्यूज़ पोस्ट करने के पूर्व उसकी गहन समीक्षा की जाती है। तत्पश्चात न्यूज़ पोस्ट किया जाता है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!