15 वर्षीय युवती को सांप ने काटा, इलाज के बाद खतरे से बाहर
Palamu : पांकी थाना क्षेत्र के कोनवाई गांव निवासी सतदेव राम की पुत्री निशा कुमारी उम्र 15 वर्ष को बुधवार की शाम सांप ने काटकर घायल कर दिया।

इस घटना के बारे में घायल निशा के परिजनों ने बताया कि निशा अपने घर के बारी में टहल रही थी।इस बीच सांप ने काटकर उसे घायल कर दिया। इसके बाद परिजनों के द्वारा घायल निशा कुमारी को इलाज के लिए मेदिनीराय मेडिकल कॉलेज अस्पताल लाया गया।जहां इलाज के बाद वह खतरे से बाहर है।




