अखौरीखाप की बेटी नैंसी ने जेईई मेंस में पाई सफलता, इलेक्ट्रिकल एंड कंप्यूटर इंजीनियरिंग में मिला दाखिला

हुसैनाबाद : हुसैनाबाद प्रखंड के ग्राम आखौरिखाप निवासी बिनोद पासवान की पुत्री नैंसी कुमारी ने कड़ी मेहनत और लगन के बल पर जेईई मेंस परीक्षा उत्तीर्ण कर इलेक्ट्रिकल एंड कंप्यूटर इंजीनियरिंग में दाखिला प्राप्त किया है। नैंसी की इस उपलब्धि से उनके माता-पिता, परिवार एवं चाणक्य कोचिंग संस्थान का नाम गौरवान्वित हुआ है। गांव और क्षेत्र में भी खुशी का माहौल है तथा लोग उन्हें लगातार बधाई दे रहे हैं।

इस अवसर पर समाजसेवी एवं जिला परिषद के पूर्व प्रत्याशी मिथलेश कुमार सिंह ने नैंसी कुमारी को हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं देते हुए कहा कि ग्रामीण क्षेत्र की बेटियां आज शिक्षा के क्षेत्र में नई ऊंचाइयों को छू रही हैं। नैंसी की सफलता पूरे क्षेत्र के विद्यार्थियों के लिए प्रेरणास्रोत है। उन्होंने कहा कि मेहनत, अनुशासन और दृढ़ संकल्प के साथ कोई भी लक्ष्य असंभव नहीं होता।

उन्होंने नैंसी के उज्ज्वल भविष्य की कामना करते हुए कहा कि वे इंजीनियरिंग के क्षेत्र में नई उपलब्धियां हासिल करें और अपने परिवार, गांव, जिले तथा राज्य का नाम राष्ट्रीय स्तर पर रोशन करें। साथ ही उन्होंने अभिभावकों और शिक्षकों की भी सराहना की, जिनके मार्गदर्शन और सहयोग से यह सफलता संभव हो सकी।

United Palamu

यूनाइटेड पलामू के डिजिटल टीम के द्वारा इस न्यूज़ को पूरी तरह से जांच परख कर तैयार किया गया है। उक्त टीम के द्वारा तथ्यों का गहन विश्लेषण करने के बाद न्यूज़ तैयार किया जाता है। न्यूज़ पोस्ट करने के पूर्व उसकी गहन समीक्षा की जाती है। तत्पश्चात न्यूज़ पोस्ट किया जाता है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!