राम मंदिर चढ़ावा चोरी में चंपतराय को गिरफ्तार किया जाए: रविडे

Latehar : झाविस नेता सह समाजसेवी रवि कुमार डे ने प्रेस विज्ञप्ति जारी कर कहा है कि अयोध्या स्थित राम मंदिर में चढ़ावे की कथित चोरी की खबर से करोड़ों रामभक्तों की आस्था और विश्वास को गहरा आघात पहुंचा है।

उन्होंने कहा कि इस मामले की जांच के लिए गठित एसआईटी निष्पक्ष और पारदर्शी तरीके से जांच करे तथा दोषियों के विरुद्ध कड़ी कार्रवाई सुनिश्चित की जाए। श्री डे ने कहा कि मंदिर ट्रस्ट के निगरानी में सर्वेसर्वा चंपत राय है।उन्ही के घोर लापरवाही के चलते लंबे समय से चढ़ावे में चोरी बड़े पैमाने पर हो रही थी।

पुरा देश चाहता है, कि राम मंदिर चढ़‌ावा चोरी के दोषियों को सख़्त से सख्त सजा मिले।
सरकार को चाहिए कि बिना किसी किन्तु परन्तु के चंपतराय को गिरफ्तार करके जेल भेजे ताकि भविष्य में किसी भी मंदिर में वहाँ के पंडा पुजारी इस प्रकार का घिनौना कार्य नहीं कर सके।

यदि ऐसा नही होता है, तो अपने आप को राम भक्त कहने वाले सरकार पर से लोगो का विश्वास उठ जाएगा।

United Palamu

यूनाइटेड पलामू के डिजिटल टीम के द्वारा इस न्यूज़ को पूरी तरह से जांच परख कर तैयार किया गया है। उक्त टीम के द्वारा तथ्यों का गहन विश्लेषण करने के बाद न्यूज़ तैयार किया जाता है। न्यूज़ पोस्ट करने के पूर्व उसकी गहन समीक्षा की जाती है। तत्पश्चात न्यूज़ पोस्ट किया जाता है।
Back to top button
error: Content is protected !!