छतरपुर : सांप काटने से 36 वर्षीय महिला की मौत
Palamu : छतरपुर थाना क्षेत्र के हुटुगदाग गांव निवासी रामजीत सिंह की पत्नी दुर्गा देवी उम्र 36 वर्ष की सांप के काटने से मौत हो गई। इस घटना के बारे में परिजनों ने बताया कि महिला दुर्गा देवी रविवार की रात जमीन पर सोई हुई थी।

इसी बीच रात के लगभग 2:30 बजे उसे सांप ने काट लिया। जिसके कारण उसकी हालत गंभीर हो गई। उसकी गंभीर स्थिति को देखते हुए परिजनों के द्वारा उसे इलाज के लिए छतरपुर अनुमंडलीय अस्पताल लाया गया। जहां प्राथमिक उपचार के बाद भी महिला दुर्गा देवी की गंभीर स्थिति को देखते हुए चिकित्सकों ने उसे बेहतर इलाज के लिए मेदिनीराय मेडिकल कॉलेज अस्पताल रेफर कर दिया।जहां इलाज के क्रम में उसकी मौत हो गई।
घटना की जानकारी मिलने पर अस्पताल पुलिस चौकी के पुलिस पदाधिकारी और पुलिस जवान विकास कुमार अस्पताल पहुंचकर परिजनों से घटना के बारे में जानकारी लेकर शव का इंक्वेस्ट कर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।वही इस घटना के बाद से परिजनों का रो रो कर बुरा हाल है।




