अनाथ बच्चों के साथ पलामू के उपायुक्त ने मनाया जन्मदिन, बांटी खुशियां

Palamu : जिला दंडाधिकारी सह उपायुक्त दिलीप प्रताप सिंह शेखावत ने बुधवार को अपने जन्मदिन के अवसर पर मेदिनीनगर स्थित सिंचाई विभाग परिसर के वात्सल्य धाम,संप्रेषण गृह एवं स्टेशन रोड स्थित मिशनरीज ऑफ चैरिटी पहुंचकर अनाथ बच्चों के साथ केक काटा और अपना जन्मदिन मनाया।इस दौरान कई बच्चों ने उपायुक्त को केक खिलाकर उन्हें बर्थडे विश किया।

इस अवसर पर उपायुक्त श्री शेखावत ने बच्चों के बीच मिठाइयां वितरित कीं तथा उनके साथ समय बिताकर अपनी खुशियां साझा कीं। उन्होंने कहा कि समाज के हर व्यक्ति की जिम्मेदारी है कि जरूरतमंद और असहाय बच्चों के जीवन में खुशियां लाने का प्रयास करें।

उपायुक्त के इस आत्मीय और संवेदनशील पहल से बच्चों के चेहरों पर मुस्कान खिल उठी तथा पूरा वातावरण स्नेह और अपनत्व से भर गया।

United Palamu

यूनाइटेड पलामू के डिजिटल टीम के द्वारा इस न्यूज़ को पूरी तरह से जांच परख कर तैयार किया गया है। उक्त टीम के द्वारा तथ्यों का गहन विश्लेषण करने के बाद न्यूज़ तैयार किया जाता है। न्यूज़ पोस्ट करने के पूर्व उसकी गहन समीक्षा की जाती है। तत्पश्चात न्यूज़ पोस्ट किया जाता है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!