पिता से कहासुनी के बाद बेटा ने लगाई फांसी, महुआ के पेड़ से लटका मिला शव

Gadhwa : गढ़वा जिले के रमकंडा थाना क्षेत्र के चतरी टॉड टोला में गुरुवार को एक 17 वर्षीय किशोर का शव महुआ के पेड़ से फांसी के फंदे पर लटका मिलने से इलाके में सनसनी फैल गई। मृतक की पहचान रघुवीर कौरवा के पुत्र बबलू कुमार के रूप में हुई है।

घटना के बाद पूरे गांव में शोक का माहौल है।जानकारी के अनुसार, गुरुवार सुबह बकरी चराने को लेकर बबलू कुमार और उसके पिता के बीच कहासुनी हुई थी। इसके बाद दोपहर करीब तीन बजे घर से कुछ दूरी पर स्थित महुआ के पेड़ से उसका शव फांसी के फंदे से लटका मिला।

घटना की सूचना मिलते ही रमकंडा थाना पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजते हुए मामले की जांच शुरू कर दी।रमकंडा थाना प्रभारी मुकेश यादव ने बताया कि प्रथम दृष्टया मामला आत्महत्या का प्रतीत होता है। हालांकि पुलिस सभी पहलुओं को ध्यान में रखते हुए मामले की गहन जांच कर रही है।

घटना की जानकारी मिलते ही उपमुखिया पति युगल प्रसाद, वार्ड सदस्य दिलीप कुमार, वार्ड प्रतिनिधि चंदन कुमार, बिगनी देवी सहित कई जनप्रतिनिधि और ग्रामीण मौके पर पहुंचे। सभी ने शोकाकुल परिजनों को ढांढस बंधाया तथा घटना पर गहरा दुख व्यक्त किया।

United Palamu

यूनाइटेड पलामू के डिजिटल टीम के द्वारा इस न्यूज़ को पूरी तरह से जांच परख कर तैयार किया गया है। उक्त टीम के द्वारा तथ्यों का गहन विश्लेषण करने के बाद न्यूज़ तैयार किया जाता है। न्यूज़ पोस्ट करने के पूर्व उसकी गहन समीक्षा की जाती है। तत्पश्चात न्यूज़ पोस्ट किया जाता है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!