रामगढ़: सड़क दुर्घटना में 2 युवकों की मौत,एक गंभीर, मुआवजे की मांग पर अड़े परिजन

Palamu : पलामू जिले के रामगढ़ थाना क्षेत्र के चैनपुर-हुटार मार्ग पर बांसडीह गांव के समीप शुक्रवार शाम हुए सड़क हादसे में बाइक सवार दो युवकों की मौत हो गई।जबकि एक युवक गंभीर रूप से घायल हो गया।

मृतकों में चैनपुर के खुरा गांव निवासी रविंद्र सिंह (उम्र 17) और मनदीप सिंह (18 वर्ष) के रूप में की गई है। जबकि घायल युवक अरुण सिंह चैनपुर चांदो खुरा गांव का निवासी है। जिसका इलाज मेदनीराय मेडिकल कॉलेज अस्पताल में चल रहा है।

घटना के बाद परिजनों ने मुआवजे की मांग को लेकर सड़क को जाम कर दिया और शव उठाने से इनकार कर दिया। इस घटना के बारे में रामगढ़ थाना प्रभारी ओम प्रकाश शाह ने बताया कि हाईवा की चपेट में आने से रविंद्र सिंह की मौके पर ही मौत हो गई थी। गंभीर रूप से घायल मनदीप सिंह और अरुण सिंह को स्थानीय लोगों की मदद से मेदिनीराय मेडिकल कॉलेज अस्पताल भेजा गया था। लेकिन रास्ते में ही मनदीप ने भी दम तोड़ दिया।वही इस घटना के बाद से पुलिस मामले की जांच में जुट गई है।

मृतक रविंद्र के पिता नंदकिशोर सिंह ने बताया कि तीनों युवक लातेहार जिले के बरवाडी बाजार से लौट रहे थे। बांसडीह के पास विपरीत दिशा से आ रहे हाईवा ने उनकी बाइक को टक्कर मार दी। हादसे के बाद रामगढ़ प्रखंड की उप प्रमुख मालती देवी ने मौके पर पहुंचकर मृतकों के परिजनों को उचित मुआवजा दिलाने की मांग की। परिजनों का कहना है कि जब तक मुआवजे की घोषणा नहीं होगी, तब तक वे शव को घटनास्थल से नहीं उठने देंगे।

United Palamu

यूनाइटेड पलामू के डिजिटल टीम के द्वारा इस न्यूज़ को पूरी तरह से जांच परख कर तैयार किया गया है। उक्त टीम के द्वारा तथ्यों का गहन विश्लेषण करने के बाद न्यूज़ तैयार किया जाता है। न्यूज़ पोस्ट करने के पूर्व उसकी गहन समीक्षा की जाती है। तत्पश्चात न्यूज़ पोस्ट किया जाता है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!