चैनपुर: सड़क दुर्घटना में एक व्यक्ति गंभीर रूप से घायल, सदर थाना की पुलिस ने पहुंचाया अस्पताल

Palamu  : चैनपुर थाना क्षेत्र के भुइयां राजा गांव निवासी संदीप सिंह उम्र 35 वर्ष रविवार की रात सड़क दुर्घटना में गंभीर रूप से घायल हो गया।

इस घटना के बारे में बताया जाता है कि संदीप सिंह रविवार की सुबह बाइक पर सवार होकर किसी काम से पड़वा गया था। उधर से शाम में घर लौटने के क्रम में सदर थाना क्षेत्र के सिंगरा गांव के समीप एक अज्ञात चार पहिया वाहन ने उसके बाइक को पीछे से टक्कर मार दी।जिसमें बाइक से गिर कर वह गंभीर रूप से घायल हो गया।

घटना के बाद पेट्रोलिंग ड्यूटी में तैनात सदर थाना के एसआई राजमोहन प्रजापति अपने दलबल के साथ घटनास्थल पर पहुंचकर घायल संदीप सिंह को इलाज के लिए मेदिनीराय मेडिकल कॉलेज अस्पताल पहुंचाया।जहां इलाज के बाद भी उसकी हालत गंभीर बनी हुई है। वहीं घटना की जानकारी मिलने पर परिजन अस्पताल पहुंचकर अपने देखरेख में घायल संदीप सिंह का इलाज करवा रहे हैं।

United Palamu

यूनाइटेड पलामू के डिजिटल टीम के द्वारा इस न्यूज़ को पूरी तरह से जांच परख कर तैयार किया गया है। उक्त टीम के द्वारा तथ्यों का गहन विश्लेषण करने के बाद न्यूज़ तैयार किया जाता है। न्यूज़ पोस्ट करने के पूर्व उसकी गहन समीक्षा की जाती है। तत्पश्चात न्यूज़ पोस्ट किया जाता है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!