संयुक्त छापेमारी में बड़ी कार्रवाई:हेठपोचरा-मांजर के बीच अवैध बालू व गिट्टी का भंडारण जब्त,

लातेहार: लातेहार थाना क्षेत्र के हेठपोचरा और मांजर गांव के बीच आज को लातेहार पुलिस और जिला प्रशासन ने संयुक्त छापेमारी अभियान चलाया। कार्रवाई के दौरान जमीन पर अवैध रूप से डंप कर रखे गए करीब 8,500 घन फीट बालू और 3,000 घन फीट गिट्टी को जब्त किया गया।

यह कार्रवाई वरीय अधिकारियों के निर्देश पर की गई। छापेमारी में अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी (एसडीपीओ), खनन निरीक्षक तथा लातेहार थाना प्रभारी सहित पुलिस एवं प्रशासन की टीम मौजूद रही।

प्रशासन ने जब्त खनिज सामग्री को अपने कब्जे में लेकर मामले की जांच शुरू कर दी है। इस संबंध में संबंधित व्यक्तियों के विरुद्ध खनन अधिनियम के तहत आवश्यक कानूनी कार्रवाई की जा रही है।

United Palamu

यूनाइटेड पलामू के डिजिटल टीम के द्वारा इस न्यूज़ को पूरी तरह से जांच परख कर तैयार किया गया है। उक्त टीम के द्वारा तथ्यों का गहन विश्लेषण करने के बाद न्यूज़ तैयार किया जाता है। न्यूज़ पोस्ट करने के पूर्व उसकी गहन समीक्षा की जाती है। तत्पश्चात न्यूज़ पोस्ट किया जाता है।
Back to top button
error: Content is protected !!