Gadhwa : अवैध देशी कट्टा के साथ 3 गिरफ्तार, पुलिस ने भेजा जेल
गढ़वा: भवनाथपुर थाना पुलिस ने अवैध हथियार मामले में तीन लोगों को गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में भेज दिया है। 26 जुलाई की रात गश्ती के दौरान पुलिस ने संतोष रजवार और उमेश कुमार को संदिग्ध अवस्था में पकड़ा।

पूछताछ के दौरान उनके मोबाइल की जांच में दोनों के हाथ में देशी कट्टा लिए फोटो और वीडियो मिले। पूछताछ में दोनों ने बताया कि कट्टा अजीत कुमार गुप्ता उर्फ बोधा का है। इसके बाद भवनाथपुर थाना और हरिहरपुर ओपी की संयुक्त टीम ने चौबे मझिगावां गांव में छापेमारी कर अजीत कुमार गुप्ता को गिरफ्तार किया तथा उसके पास से एक अवैध देशी कट्टा बरामद किया। तीनों आरोपियों को 27 जुलाई को गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया।



