
मनिका थाना के नए थाना प्रभारी विक्रांत कुमार उपाध्याय ने संभाला पदभार
मनिका : मनिका थाना के नए थाना प्रभारी विक्रांत कुमार उपाध्याय ने शनिवार को अपना पदभार ग्रहण किया। पदभार संभालने के बाद उन्होंने कानून-व्यवस्था को सुदृढ़ बनाए रखने, अपराध नियंत्रण और आम जनता के साथ बेहतर समन्वय स्थापित करने की प्रतिबद्धता जताई।
इस अवसर पर समाजसेवी सुरेंद्र पासवान, भाजपा मंडल अध्यक्ष मंदीप कुमार सहित क्षेत्र के जनप्रतिनिधियों एवं गणमान्य लोगों ने थाना प्रभारी विक्रांत कुमार उपाध्याय का स्वागत करते हुए उन्हें नई जिम्मेदारी के लिए शुभकामनाएं दीं।उपस्थित लोगों ने विश्वास जताया कि उनके नेतृत्व में मनिका थाना क्षेत्र में कानून-व्यवस्था और अधिक सुदृढ़ होगी तथा आम लोगों को बेहतर पुलिस सेवा मिलेगी।





