पांडु : पुलिस ने 2 देशी कट्टा और .315 बोर के 5 जिन्दा कारतूस किया बरामद
Palamu : दिनांक 02.08.2026 पलामू पुलिस को अवैध आर्म्स होने की गुप्त सूचना के आधार पर पांडु थाना अंतर्गत ग्राम – रतनाग के अमित कुमार सिंह उर्फ पप्पू सिंह पिता बालमुकुन्द सिंह के घर पुलिस के द्वारा छापामारी की गई और घर की सघन तलाशी भी ली गई। पुलिस बल को दूर से ही देखकर अमित कुमार सिंह जो घर के ही बाहर खड़ा था,भागने लगा। सशस्त्र बल द्वारा उसका पिछा किया गया, परन्तु वह भागने में सफल रहा।

जिसके बाद अमित कुमार सिंह के घर का अमित कुमार सिंह के पिता बालमुकुन्द सिंह के समक्ष ई- साक्ष्य में विडियो ग्राफी करते हुए अमित कुमार सिंह के कमरे की तलाशी ली गई जिसमें उक्त कमरे के दिवान पलंग के सिर तरफ बने बॉक्स में एक सफेद रंग के प्लास्टिक कैरी बैग (जिसमें लाल रंग से THANK YOU लिखा हुआ) के अन्दर (01) दो लोडेड देशी कट्टा (02) .315 बोर का 05 जिंदा कारतूस एवं 02 खोखा (03) दो काला गमछा
(04) 8000 रु० (आठ हजार रुपया) पाया गया। उक्त सभी प्रदर्श को विधिवत जप्ती सूची बनाया गया। अभियुक्त की गिरफ्तारी हेतु लगातार छापेमारी की जा रही है। इस आशय की जानकारी पलामू एसपी कार्यालय के प्रेस नोट द्वारा दी गई है।



