बज्रपात से एक व्यक्ति की मौत, परिवार हुआ बेसहारा

बारियातु : प्रखंड क्षेत्र के सालवे पंचायत अंतर्गत ग्राम साल्वे टोला अलखडिहा निवासी बलराम उराँव उम्र करीब 38 वर्ष पिता स्व0 भोला उराँव का बज्रपात से मौत हो गया।

परिजनों से मिली जानकारी के अनुसार बलराम उराँव अपने पत्नी फूलमती देवी के साथ धान रोपने खेत गया था,जो बारिश होने के कारण दोनो घर वापस आ रहें थे ,इसी क्रम मे बज्रपात हो गई , जिसे आन फानन मे परिजनों व ग्रामीणो के सहयोग से बालुमाथ सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र ले जाया गया, जहाँ डॉ दयानंद कुमार व डॉ चंदन कुमार ने जांच कर मृत घोषित कर दिया,तत्पशचात स्थानीय थाना ने शव को अपने कब्जे मे लेकर पोस्टमार्टम हेतु लातेहार भेज दिया।

मृतक अपने पिछे पत्नी फूलमती देवी व दो पुत्र मनोज उराँव (15) अनुज उराँव (12) और एक पुत्री नमीता कुमारी छोड़ गये है।इस आकस्मिक घटना से घर परिवार और आस पडो़स में मातम पसरा हुआ है।

परिजनो का रो रोकर बुरा हाल है।परिजनों और ग्रामीणों ने बताया कि घर पर बलराम उराँव ही एकमात्र कमाउ व्यक्ति था जो मेहनत मजदुरी करके परिवार चला रहा था और बच्चो को पढ़ा लिखा रहा था। उसके आकस्मिक निधन से परिवार पुरी तरह से असहाय हो गया है। परिवार के पास भरन पोषन के साथ साथ बच्चो के पढ़ाई की भी समस्या हो गई है।परिजनों व ग्रामीणो ने जिला / प्रखंड प्रशासन से मुआवजा और परिवार के लिए सहयोग की मांग की है।

United Palamu

यूनाइटेड पलामू के डिजिटल टीम के द्वारा इस न्यूज़ को पूरी तरह से जांच परख कर तैयार किया गया है। उक्त टीम के द्वारा तथ्यों का गहन विश्लेषण करने के बाद न्यूज़ तैयार किया जाता है। न्यूज़ पोस्ट करने के पूर्व उसकी गहन समीक्षा की जाती है। तत्पश्चात न्यूज़ पोस्ट किया जाता है।
Back to top button
error: Content is protected !!