बिजली संकट को लेकर हुसैनाबाद विधायक संजय यादव ने विधानसभा में उठाया मुद्दा, निर्बाध आपूर्ति की मांग

Report: Dr. Satendra Chandel

Palamu : हुसैनाबाद-हरिहरगंज विधानसभा क्षेत्र में लचर बिजली व्यवस्था और बिजली कटौती से परेशान ग्रामीणों, किसानों और व्यापारियों की समस्या को विधानसभा में जोर-शोर से उठाया गया है। हुसैनाबाद-हरिहरगंज के विधायक संजय कुमार सिंह यादव ने इस संबंध में झारखंड विधानसभा के सचिव को ‘शून्यकाल’ के तहत सूचना प्रपत्र सौंपा है।


विधायक संजय कुमार सिंह यादव ने ऊर्जा विभाग (मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन के अंतर्गत) का ध्यान आकृष्ट कराते हुए कहा कि क्षेत्र में बिजली व्यवस्था अत्यंत जर्जर स्थिति में है। विशेष रूप से हरिहरगंज एवं हैदरनगर क्षेत्र में बिजली आपूर्ति न के बराबर रहती है, जिससे आम जनजीवन अस्त-व्यस्त हो गया है।


विधायक ने सरकार से पुरजोर मांग की है कि किसानों की सिंचाई और स्थानीय व्यवसायियों के व्यापारिक हितों को ध्यान में रखते हुए क्षेत्र में जल्द से जल्द नियमित और पर्याप्त बिजली आपूर्ति सुनिश्चित की जाए, ताकि लोगों को राहत मिल सके।

United Palamu

यूनाइटेड पलामू के डिजिटल टीम के द्वारा इस न्यूज़ को पूरी तरह से जांच परख कर तैयार किया गया है। उक्त टीम के द्वारा तथ्यों का गहन विश्लेषण करने के बाद न्यूज़ तैयार किया जाता है। न्यूज़ पोस्ट करने के पूर्व उसकी गहन समीक्षा की जाती है। तत्पश्चात न्यूज़ पोस्ट किया जाता है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!