Latehar Road Axident: D.C ने जारी किया बड़ा आदेश ,चापी लोहरदगा मार्ग पर अब नहीं होगा भारी वाहनों का  परिचालन

Latehar : लातेहार के डीसी ने चंदवा-लुकुझ्या मोड़ चापी लोहरदगा मार्ग से भारी वाहनों के परिचालन के कारण हो रही सड़क दुर्घटनाओं के रोकथाम हेतु आवश्यक कार्रवाई करने के संबंध में पत्र जारी किया है।

डीसी ने जारी पत्र में कहा है कि चंदवा लुकुड्या मोड़ चापी लोहरदगा मार्ग काफी संकीर्ण, घुमावदार व कई स्थानों पर खतरनाक ढलान एव चढ़ाई होने के कारण भारी वाहनों के परिचालन में काफी कठिनाई होती है। लोहरदगा से आने के क्रम में तीव्र ढलान पर कई बार भारी वाहन अनियंत्रित हो जाते हैं, जिस कारण भीषण सड़क हादसे होते रहते हैं, जिसमें कई लोगों की असामयिक मृत्यु हो रही है तथा कई लोग गंभीर रूप से घायल हो रहे है।

दिनाक 15.08.2026 को उक्त मार्ग के डेढ़टंगवा घाटी में आटो एवं कंटेनर के बीच टक्कर में छह लोगों की दर्दनाक मौत हो गई है। भविष्य में दुर्घटनाओं की लगातार पुनरावृत्ति को रोकने एवं सड़क सुरक्षा के दृष्टिकोण से चंदवा लुकुझ्या मोड़ चापी लोहरदगा मार्ग पर भारी वाहनों के सुगम परिचालन होने तक वैकल्पिक मार्ग से परिचालन किया जाना आवश्यक प्रतीत होता है।

डीसी ने कहा है कि नियमानुसार चंदवा लुकुइया मोड़ चापी लोहरदगा मार्ग से भारी वाहनों के परिचालन पर रोक लगाते हुए वैकल्पिक मार्ग चंदवा कुडू लोहरदगा से परिचालन कराने की कृपा करें।

United Palamu

यूनाइटेड पलामू के डिजिटल टीम के द्वारा इस न्यूज़ को पूरी तरह से जांच परख कर तैयार किया गया है। उक्त टीम के द्वारा तथ्यों का गहन विश्लेषण करने के बाद न्यूज़ तैयार किया जाता है। न्यूज़ पोस्ट करने के पूर्व उसकी गहन समीक्षा की जाती है। तत्पश्चात न्यूज़ पोस्ट किया जाता है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!