हेरिटेज स्कूल के शिक्षक प्रणव पांडे ने मानसिक तनाव में आकर किया आत्महत्या

Palamu : मेदिनीनगर सदर थाना क्षेत्र के छेछानी टोला निवासी कृपा शंकर पांडे के पुत्र प्रणव पांडे (उम्र 28 वर्ष) बीती रात मानसिक तनाव में आकर फांसी लगाकर आत्महत्या कर लिया।

इस घटना के बारे में परिजनों ने बताया कि प्रणव पांडे चियांकी हेरिटेज स्कूल में शिक्षक के रूप में कार्यरत थे। वह स्वाभाविक और शांत प्रवृत्ति के व्यक्ति थे। सोमवार की रात परिजनों से किसी बात को प्रणव पांडे मानसिक तनाव में थे।इसी बीच उन्होंने घर में फांसी लगा लिया। जिसके कारण उनकी हालत गंभीर हो गई। परिजनों के द्वारा उन्हें इलाज के लिए मेदनीराय मेडिकल कॉलेज अस्पताल लाया गया।जहां जांच के क्रम में चिकित्सकों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।

  घटना की जानकारी मिलने पर अस्पताल पुलिस चौकी के पुलिस पदाधिकारी और पुलिस जवान विकास ,कुमार महेंद्र कुमार अस्पताल पहुंचकर परिजनों से घटना के बारे में जानकारी लेकर आगे की कानूनी प्रक्रिया में जुट गए हैं।वही सदर थाना की पुलिस भी इस मामले की गहन जांच में जुट गई है।

United Palamu

यूनाइटेड पलामू के डिजिटल टीम के द्वारा इस न्यूज़ को पूरी तरह से जांच परख कर तैयार किया गया है। उक्त टीम के द्वारा तथ्यों का गहन विश्लेषण करने के बाद न्यूज़ तैयार किया जाता है। न्यूज़ पोस्ट करने के पूर्व उसकी गहन समीक्षा की जाती है। तत्पश्चात न्यूज़ पोस्ट किया जाता है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!