Sincere IAS : Palamu के DC ने थामा कृतिका की पढ़ाई का हाथ, उपलब्ध कराया पढ़ाई की सामग्री

Palamu : जन समाधान कार्यक्रम में अपनी समस्या लेकर पहुंची कक्षा 5 की छात्रा कृतिका कुमारी की पढ़ाई अब नहीं रुकेगी।

हाल में भारी बारिश और कोयल नदी का जलस्तर बढ़ने से कृतिका के घर में पानी घुस गया था, जिससे उसकी कॉपी-किताबें एवं पढ़ाई की अन्य सामग्री बह गई थी। कृतिका ने उपायुक्त दिलीप प्रताप सिंह शेखावत से पढ़ाई के लिए किताबें उपलब्ध कराने का अनुरोध किया था।

बच्ची की बात को गंभीरता से लेते हुए उपायुक्त ने तत्काल जिला शिक्षा पदाधिकारी को आवश्यक शैक्षणिक सामग्री उपलब्ध कराने का निर्देश दिया था। आज उपायुक्त ने अपने कार्यालय कक्ष में कृतिका को स्वयं किताबें उपलब्ध कराईं।

कृतिका का सपना जवाहर नवोदय विद्यालय में दाखिला लेकर आगे पढ़ाई करने का है। किताबें मिलने के बाद उसके चेहरे पर खुशी साफ दिखाई दी।

United Palamu

यूनाइटेड पलामू के डिजिटल टीम के द्वारा इस न्यूज़ को पूरी तरह से जांच परख कर तैयार किया गया है। उक्त टीम के द्वारा तथ्यों का गहन विश्लेषण करने के बाद न्यूज़ तैयार किया जाता है। न्यूज़ पोस्ट करने के पूर्व उसकी गहन समीक्षा की जाती है। तत्पश्चात न्यूज़ पोस्ट किया जाता है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!