अपराधियों ने NH में काम कर रहे 2 मजदूरों को मारी गोली, पलामू के सतबरवा थाना क्षेत्र की घटना
गंभीर रूप से घायल रांची रिम्स रेफर, मामले की जांच में जुटी पुलिस
Palamu : सतबरवा थाना क्षेत्र अंतर्गत बीती रात अज्ञात अपराधियों ने एनएच में काम कर रहे दो मजदूरों को गोली मारकर गंभीर रूप से घायल कर दिया।घटना के बाद अपराधी मौके से फरार हो गए।

इसके बाद वहां पर मौजूद अन्य मजदूरों के द्वारा दोनों घायल मजदूरों को इलाज के लिए मेदिनीराय मेडिकल कॉलेज अस्पताल लाया गया।जहां चिकित्सकों ने प्राथमिक उपचार के बाद भी उनकी गंभीर स्थिति को देखते हुए उन्हें बेहतर इलाज के लिए रांची रिम्स रेफर कर दिया है।
घटना की जानकारी मिलने पर सतबरवा थाना की पुलिस घटनास्थल पर पहुंचकर घटना से संबंधित मामले की छानबीन में जुट गई है। वही घायल मजदूरों ने बताया कि बीती रात बाइक पर सवार अपराधी पहुंचे और कहा की माचिस दो मजदूरों ने कहा की माचिस नहीं है। इसके बाद अपराधी और मजदूरों में कहा सुनी हो गई। जिसके बाद अपराधियों ने गोली मारकर दोनों मजदूरों को घायल कर दिया।




