पलामू में हुए गोलीबारी के बाद घटनास्थल पर पहुंचे SP, दिया कार्रवाई का निर्देश

Palamu : पलामू जिला स्थित सतबरवा थाना क्षेत्र अंतर्गत बीती रात अज्ञात अपराधियों ने एनएच में काम कर रहे दो मजदूरों को गोली मारकर गंभीर रूप से घायल कर दिया और घटनास्थल से फरार हो गए। घटना की जानकारी मिलते ही पलामू के एसपी कपिल चौधरी ने घटनास्थल का दौरा किया और स्थिति की जानकारी प्राप्त की। एसपी ने स्थानीय पुलिस को अपराधियों की धर पकड़ हेतु अभियान चलाने का तत्काल निर्देश दिया।

गोलीबारी में घायल मजदूरों की पहचान पश्चिम बंगाल निवासी अजय हांसदा और संजय हांसदा के रूप में की गई है।इसके बाद वहां पर मौजूद अन्य मजदूरों के द्वारा दोनों घायल मजदूरों को इलाज के लिए मेदिनीराय मेडिकल कॉलेज अस्पताल लाया गया।जहां चिकित्सकों ने प्राथमिक उपचार के बाद भी उनकी गंभीर स्थिति को देखते हुए उन्हें बेहतर इलाज के लिए रांची रिम्स रेफर कर दिया। जहां इलाज के बाद भी अजय हांसदा की हालत गंभीर बनी हुई है।

घटना की जानकारी मिलने पर सतबरवा थाना की पुलिस घटनास्थल पर पहुंचकर घटना से संबंधित मामले की छानबीन में जुट गई है। वही घायल मजदूरों ने बताया कि बीती रात बाइक पर सवार अपराधी पहुंचे और कहा की माचिस दो। मजदूरों ने कहा की माचिस नहीं है।

तभी अपराधीयो ने दोनों मजदूरों पर ताबड़तोड़ फायरिंग कर दिया। जिसमें दोनों मजदूर घायल हो गए।एक मजदूर को पांच गोली और दूसरे को तीन गोली लगी है।

United Palamu

यूनाइटेड पलामू के डिजिटल टीम के द्वारा इस न्यूज़ को पूरी तरह से जांच परख कर तैयार किया गया है। उक्त टीम के द्वारा तथ्यों का गहन विश्लेषण करने के बाद न्यूज़ तैयार किया जाता है। न्यूज़ पोस्ट करने के पूर्व उसकी गहन समीक्षा की जाती है। तत्पश्चात न्यूज़ पोस्ट किया जाता है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!