Rehla: सड़क दुर्घटना में 35 वर्षीय व्यक्ति की मौत
Palamu : रेहला थाना क्षेत्र के सुलुमदाग गांव निवासी मनोहर चौधरी के पुत्र संजय चौधरी उम्र 35 वर्ष की बीती रात सड़क दुर्घटना में मौत हो गई। इस घटना के बारे में परिजनों ने बताया कि शुक्रवार की रात करीब 8:30 बजे संजय चौधरी अपने गांव से बाइक पर सवार होकर फोर लाइन होते हुए अपना ससुराल सदर थाना क्षेत्र के चियांकी गांव जा रहा था।

इसी बीच रास्ते में जोड़ फोर लाइन सड़क पर एक अज्ञात वाहन ने उसके बाइक को पीछे से टक्कर मार दी। जिसमें बाइक से सड़क पर गिरकर संजय चौधरी गंभीर रूप से घायल हो गया। घटना के बाद राहगीरों के द्वारा घायल संजय चौधरी को इलाज के लिए मेदनीराय मेडिकल कॉलेज अस्पताल लाया गया जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया।
घटना की जानकारी मिलने पर शनिवार की सुबह अस्पताल पुलिस चौकी के पुलिस पदाधिकारी और पुलिस जवान विकास कुमार,महेंद्र कुमार अस्पताल पहुंचकर परिजनों से घटना के बारे में जानकारी लेकर शव का इंक्वेस्ट कर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।वही इस घटना के बाद से परिजनों का रो-रो कर बुरा हाल है। वहीं घटना के बाद पुलिस अज्ञात वाहन की खोजबीन में जुट गई है।




