Palamu SP Kapil Choudhry ने किया महिला थाना का उद्घाटन
मेदिनीनगर महिला थाना को मिला अपना भवन
Medininagar: पलामू के एसपी कपिल चौधरी ने सोमवार को शहर थाना परिसर में मौजूद महिला थाना के नए भवन का उद्घाटन किया। इस दौरान एसपी ने भवन का निरीक्षण भी किया।
मौके पर उपस्थित एसपी कपिल चौधरी ने कहा कि लंबे समय के बाद महिला थाना को अपना भवन मिला है।महिला थाना हर तरीके के सुविधा से लैस है।बताते चले की पुराने महिला थाना के कार्यालय से सभी कागजात व महत्वपूर्ण फाइलें नए भवन में शिफ्ट किया गया है।

बता दें कि महिला थाना को कई वर्ष बाद अपना नया भवन मिला है। मौके पर डीएसपी राजेश यादव, शहर थाना प्रभारी ज्योति लाल रजवार,इंस्पेक्टर सुरेश राम,महिला थाना प्रभारी पार्वती कुमारी, एसआई संगीता झा,ट्रैफिक प्रभारी रूद्रानंद सरस सहित अन्य पुलिस पदाधिकारी व जवान मौजूद थे।




