PALAMU: रक्षाबंधन को लेकर बाजारों में बढ़ी रौनक, राखी-मिठाई की दुकानों पर उमड़ी भीड़

Palamu : पलामू रक्षाबंधन त्योहार को लेकर जिला मुख्यालय मेदिनीनगर सहित पलामू जिले के विभिन्न प्रखंड क्षेत्र के बाजारों में चहल-पहल बढ़ गई है।

भाई बहन के प्रेम और स्नेह के प्रतीक इस त्यौहार को लेकर लोगों में खासा उत्साह देखने को मिल रहा है। प्रखंड पड़वा, पाटन,सतबरवा,चैनपुर, लेसलीगंज,तरहसी,पांकी के आसपास के बाजारों एवं चौक चौराहा पर राखी, मिठाई और पूजा सामग्री की दुकानों पर खरीदारी के लिए लोगों की भीड़ देखी जा रही है। रक्षाबंधन के एक दिन पहले ही गुरुवार की सुबह से ही बाजारों में ग्राहकों के पहुंचने का सिलसिला जारी है। बहनें भाइयों की कलाई सजाने के लिए पसंदीदा राखी खरीद रही हैं, वहीं भाई भी बहनों के लिए उपहार और मिठाई खरीदने में जुटे हैं। बाजारों में विभिन्न डिजाइन और रंगों की राखियां सजाई गई हैं, जो लोगों के लिए आकर्षण का केंद्र बनी हुई हैं। दुकानों पर बच्चों से लेकर युवाओं और महिलाओं की पसंद को ध्यान में रखते हुए कई तरह की राखियां उपलब्ध हैं।

इसमें राजस्थान, दिल्ली सहित अन्य स्थानों के अलावा चाइनीज राखियां भी बाजार में बिक्री के लिए मौजूद हैं। दुकानदारों ने पर्व को देखते हुए पहले से ही राखियों का पर्याप्त स्टॉक मंगाया है। रक्षाबंधन का शुभ मुहूर्त शुक्रवार को सुबह 9:30 बजे तक बताया जा रहा है। पर्व को लेकर घरों में भी तैयारियां चल रही हैं। बहनों में भाई की कलाई पर राखी बांधने को लेकर उत्साह है, वहीं भाई भी बहनों को उपहार देने की तैयारी में हैं। बाजारों में बढ़ी भीड़ और खरीदारी से त्योहार का माहौल नजर आने लगा है।

United Palamu

यूनाइटेड पलामू के डिजिटल टीम के द्वारा इस न्यूज़ को पूरी तरह से जांच परख कर तैयार किया गया है। उक्त टीम के द्वारा तथ्यों का गहन विश्लेषण करने के बाद न्यूज़ तैयार किया जाता है। न्यूज़ पोस्ट करने के पूर्व उसकी गहन समीक्षा की जाती है। तत्पश्चात न्यूज़ पोस्ट किया जाता है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!