डॉ. नरेश कुमार पांडेय बने बनवारी साहू महाविद्यालय के प्रभारी प्राचार्य

Latehar : बनवारी साहू महाविद्यालय, लातेहार में प्रभारी प्राचार्य के पद पर नए पदाधिकारी की नियुक्ति की गई है। महाविद्यालय के शासी निकाय द्वारा जारी कार्यालय आदेश के अनुसार भूगोल विभागाध्यक्ष डॉ. नरेश कुमार पांडेय को महाविद्यालय का प्रभारी प्राचार्य नियुक्त किया गया है।

जारी आदेश के मुताबिक, 25 अगस्त 2026 को सांसद सह चतरा लोकसभा क्षेत्र के शासी निकाय के सह-अध्यक्ष कालीचरण सिंह की अध्यक्षता में हुई बैठक में लिए गए निर्णय के आलोक में डॉ. नरेश कुमार पांडेय की नियुक्ति की गई।

शासी निकाय की सचिव अंजू गुप्ता ने नवनियुक्त प्रभारी प्राचार्य को दो दिनों के अंदर पदभार ग्रहण करने का निर्देश दिया था। साथ ही वर्तमान प्रभारी प्राचार्य प्रो. प्रदीप कुमार तिवारी को डॉ. नरेश कुमार पांडेय को प्राचार्य पद का प्रभार सौंपते हुए संबंधित कागजातों का चरणबद्ध तरीके से हस्तांतरण सुनिश्चित करने का निर्देश दिया गया था। वहीं, कार्यकारी प्रभारी प्राचार्य प्रो. बैद्यनाथ महतो को इस कार्य में सहयोग करने का निर्देश दिया गया।

निर्देश के आलोक में डॉ. नरेश कुमार पांडेय ने प्रभारी प्राचार्य का पदभार ग्रहण कर लिया है।

United Palamu

यूनाइटेड पलामू के डिजिटल टीम के द्वारा इस न्यूज़ को पूरी तरह से जांच परख कर तैयार किया गया है। उक्त टीम के द्वारा तथ्यों का गहन विश्लेषण करने के बाद न्यूज़ तैयार किया जाता है। न्यूज़ पोस्ट करने के पूर्व उसकी गहन समीक्षा की जाती है। तत्पश्चात न्यूज़ पोस्ट किया जाता है।
Back to top button
error: Content is protected !!