हाइवा की चपेट में आने से बाइक सवार युवक की मौत

Latehar : हेरहंज प्रखंड की तासू पंचायत अंतर्गत हाइवा वाहन की चपेट में आने से मोटरसाइकिल सवार एक युवक की दर्दनाक मौत हो गई। मृतक की पहचान कालेश्वर कुमार (27), पिता बोधन महतो, ग्राम सिकरी, थाना सिमरिया, जिला चतरा के रूप में हुई है।मिली जानकारी के अनुसार, कालेश्वर कुमार तूबेद कोल माइंस में कार्यरत था।

वह किसी काम से अपने घर गया था। घर से वापस लौटने के दौरान तासू पंचायत क्षेत्र में उसकी मोटरसाइकिल हाइवा वाहन की चपेट में आ गई। टक्कर इतनी जोरदार थी कि कालेश्वर कुमार की घटनास्थल पर ही मौत हो गई।


घटना की सूचना मिलने पर हेरहंज थाना पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल, लातेहार भेज दिया। पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया गया।

घटना के बाद स्थानीय लोगों में शोक का माहौल है। वहीं, हादसे को लेकर चर्चा है कि यदि बाइक चालक ने हेलमेट पहना होता तो शायद उसकी जान बच सकती थी। हालांकि, दुर्घटना के वास्तविक कारणों की पुलिस जांच कर रही है।

United Palamu

यूनाइटेड पलामू के डिजिटल टीम के द्वारा इस न्यूज़ को पूरी तरह से जांच परख कर तैयार किया गया है। उक्त टीम के द्वारा तथ्यों का गहन विश्लेषण करने के बाद न्यूज़ तैयार किया जाता है। न्यूज़ पोस्ट करने के पूर्व उसकी गहन समीक्षा की जाती है। तत्पश्चात न्यूज़ पोस्ट किया जाता है।
Back to top button
error: Content is protected !!