बटाने नदी में डूबे दूसरे युवक का लाश बरामद

एक किमी दूर झाड़ियों में फंसा था शव

Palamu : हरिहरगंज बटाने नदी में डूबे दुसरे युवक का शव 43 घंटे के बाद सोमवार को बरामद हुई।एनडीआरएफ की 30 सदस्यीय टीम ने रेस्क्यू अभियान चलाकर झाड़ियों से लाश बरामद की।

मृतक औरंगाबाद के कुटुंबा थाना के हेमजा गांव निवासी राजू चंद्रवंशी उर्फ टेनी (32) है। राजू ऑटो ड्राइवर था। जिसकी लाश घटनास्थल से करीब 1 किमी दूर नदी की झाड़ियों से फंसी मिली। लंबे समय तक लाश पानी में रहने के कारण दुर्गंध आने लगी थी।

घटना बिहार-झारखंड सीमा क्षेत्र में कुटुंबा प्रखंड से सटे झारखंड के हरिहरगंज थाना क्षेत्र में हुई थी। वहीं, लाश सियरभूका-पूर्णाडीह बगीचा के भलुवाड़ी गांव के पास मिली।

बताया जाता है कि शनिवार को युवकों की टोली हरिहरगंज थाना क्षेत्र के डेमा पउरा गांव के पास बटाने नदी किनारे पिकनिक मनाने पहुंची थी। इसी दौरान युवक नदी में स्नान करने लगे। पानी की गहराई और तेज बहाव के कारण 3 युवक गहरे पानी में चले गए और डूबने लगे।

मौके पर मौजूद ग्रामीणों ने एक युवक को सुरक्षित बाहर निकाल लिया, जबकि रितिक कुमार और राजू चंद्रवंशी नदी में डूब गए। घटना के बाद स्थानीय लोगों और पुलिस की मदद से दोनों युवकों की तलाश शुरू की गई। रविवार को रितिक कुमार का शव बरामद कर लिया गया था। इसके बाद राजू की तलाश लगातार जारी थी

रेस्क्यू अभियान के दौरान हरिहरगंज पुलिस इंस्पेक्टर सह थाना प्रभारी देवव्रत पोद्दार, बीडीओ पारितोष प्रियदर्शी, सीओ मनीष कुमार सिन्हा समेत पुलिस जवान मौजूद रहे। शव को पुलिस के हवाले कर दिया गया है।राजू के परिजन ने उसके दोस्तों पर आरोप लगाए हैं कि हत्या कर लाश को फेंक दिया है। हालांकि पुलिस की ओर से अभी हत्या की पुष्टि नहीं हुई है।

राजू की पत्नी ने कहा कि दो दिन पहले राजू मोहल्ले के कुछ लोगों के साथ हरिहरगंज जाने की बात कहकर निकला था।

United Palamu

यूनाइटेड पलामू के डिजिटल टीम के द्वारा इस न्यूज़ को पूरी तरह से जांच परख कर तैयार किया गया है। उक्त टीम के द्वारा तथ्यों का गहन विश्लेषण करने के बाद न्यूज़ तैयार किया जाता है। न्यूज़ पोस्ट करने के पूर्व उसकी गहन समीक्षा की जाती है। तत्पश्चात न्यूज़ पोस्ट किया जाता है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!