उपायुक्त ने एनआरईपी, एमआई और आरसीडी के कार्यों की समीक्षा की

Latehar : समाहरणालय सभाकक्ष में उपायुक्त संदीप कुमार की अध्यक्षता में एनआरईपी (राष्ट्रीय ग्रामीण रोजगार कार्यक्रम),एमआई (लघु सिंचाई) एवं आरसीडी (पथ निर्माण विभाग) द्वारा संचालित योजनाओं एवं कार्यों की प्रगति की समीक्षात्मक बैठक आयोजित की गई।

बैठक के दौरान उपायुक्त ने संबंधित विभागों के अधिकारियों से संचालित योजनाओं की अद्यतन प्रगति की जानकारी ली तथा निर्माणाधीन एवं लंबित कार्यों की विस्तारपूर्वक समीक्षा की। उन्होंने सभी कार्यों को निर्धारित समय-सीमा के भीतर गुणवत्तापूर्ण तरीके से पूर्ण करने का निर्देश दिया।


NREP के तहत संचालित कार्यों की समीक्षा करते हुए उपायुक्त ने लंबित योजनाओं को प्राथमिकता के आधार पर पूर्ण कराने तथा प्रगति की नियमित निगरानी करने का निर्देश दिया।
उपायुक्त ने विशेष रूप से सड़क निर्माण एवं मरम्मती कार्यों की गुणवत्ता पर विशेष ध्यान देने, निर्माण कार्यों में निर्धारित मानकों का अनुपालन सुनिश्चित करने तथा कार्यों की नियमित रूप से स्थल जांच करने का निर्देश दिया।


लघु सिंचाई योजनाओं की समीक्षा के क्रम में संबंधित अधिकारियों को योजनाओं को समय पर पूर्ण करने तथा सिंचाई सुविधाओं का अधिकतम लाभ किसानों तक पहुंचाने के लिए आवश्यक कार्रवाई सुनिश्चित करने को कहा गया। उपायुक्त ने सभी अधिकारियों को आपसी समन्वय के साथ कार्य करते हुए जिले में चल रही विकास योजनाओं को गति प्रदान करने का निर्देश दिया।बैठक में कार्यपालक अभियंता, एनआरईपी पुनई उरांव, कार्यपालक अभियंता, लघु सिंचाई, किशुन मिंज, संबंधित जेई उपस्थित थे।

United Palamu

यूनाइटेड पलामू के डिजिटल टीम के द्वारा इस न्यूज़ को पूरी तरह से जांच परख कर तैयार किया गया है। उक्त टीम के द्वारा तथ्यों का गहन विश्लेषण करने के बाद न्यूज़ तैयार किया जाता है। न्यूज़ पोस्ट करने के पूर्व उसकी गहन समीक्षा की जाती है। तत्पश्चात न्यूज़ पोस्ट किया जाता है।
Back to top button
error: Content is protected !!